भोपाल में 28 अप्रैल को गूंजेगा शौर्य दिवस: राजा हृदयशाह के बलिदान को नमन

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:अखिल भारतीय लोधी लोधा लोधी महासभा के तत्वावधान में 28 अप्रैल 2026 को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में शौर्य दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। यह आयोजन सन 1842 के वीर राजा हृदयशाह के बलिदान दिवस के रूप में समर्पित रहेगा, जिसे पूरे समाज द्वारा गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय जालम सिंह पटेल के मार्गदर्शन में किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से समाज के हजारों लोगों के जुटने की संभावना है।

📌 शिवपुरी में हुई अहम बैठक।

इसी क्रम में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लोधी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत सिंह लोधी के शिवपुर आगमन पर सुदर्शन लोधी के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सर्वजीत सिंह लोधी का फूलमालाओं से स्वागत एवं श्रीफल-शाल भेंट कर सम्मान किया गया। उन्होंने भोपाल में होने वाले शौर्य दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा और महत्व को विस्तार से बताया और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया।

📌 समाज में दिखा उत्साह

बैठक में उपस्थित समाजजनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकपाल सिंह लोधी, हरिओम नरवरिया, खलक सिंह मेहते, कैलाश नारायण मेहते, भूपत सिंह लोधी, हरिभान सिंह लोधी, इंदल सिंह लोधी, जगदीश लोधी, रामवीर लोधी, अनुज सिंह सरपंच, एडवोकेट गोपाल सिंह लोधी, पवन सिंह, राघवेंद्र सिंह, महेश लोधी, लक्ष्मी नारायण लोधी, धर्मेंद्र लोधी, महेंद्र लोधी, हरिओम लोधी, सुशील लोधी, देवेंद्र लोधी, कपिल लोधी, बलबीर लोधी, शिशुपाल लोधी, रविशंकर लोधी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

📌 गौरव और एकता का संदेश।

यह शौर्य दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और वीरता के गौरव को जीवंत करने का प्रयास है। 28 अप्रैल को भोपाल में यह आयोजन एक बड़े सामाजिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जहां इतिहास को याद कर नई पीढ़ी को प्रेरणा दी जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)