सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले में एक महिला की कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर क्रेशर मशीन लगाए जाने का मामला सामने आया है। कृष्णपुरम कॉलोनी निवासी त्रिवेणी यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी पड़ौरा सड़क स्थित जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार, वह अपने पुत्र अजय सिंह यादव के नाम जमीन का विक्रयनामा कराने रजिस्ट्रार कार्यालय गई थीं, लेकिन एसडीएम द्वारा इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। इसके बाद विवाद और बढ़ गया।
🚗 रास्ते में रोककर दी जान से मारने की धमक
महिला का आरोप है कि रजिस्ट्रार ऑफिस से लौटते समय पड़ौरा चौराहे के पास आरोपी जगत सिंह यादव, शिवप्रताप उर्फ शैलेंद्र यादव और शनिप्रताप यादव ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोपियों ने कट्टा दिखाकर उन्हें नीचे उतार दिया।
जब पीड़िता ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
⚖️ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप
महिला का कहना है कि आरोपियों ने कोलारस थाने में उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी है, जिससे वह और अधिक मानसिक व सामाजिक रूप से परेशान हो रही हैं।
📱 सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा परेशान
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो वायरल कर उन्हें डराने और बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
📢 मांग
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि:
उनकी जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाए
क्रेशर मशीन को तत्काल हटाया जाए
आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए