सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए नाबालिग के साथ हुए गंभीर अपराध में 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उ.नि. अंशुल गुप्ता और चौकी प्रभारी अमोलपठा उ.नि. अंजली सिंह की टीम ने शानदार तत्परता दिखाते हुए सख्त संदेश दिया है कि महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस है।
📍 क्या है पूरा मामला?
13 अप्रैल 2026 को नाबालिग बालिका ने थाना अमोला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अप्रैल की दोपहर उसे गांव के रामकिशन कुशवाह ने बहाने से नर्सरी में बुलाकर गलत काम किया, जबकि दूसरा व्यक्ति निगरानी करता रहा। मामले में धारा 70(2) BNS व 5G/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
⚠️ तेजी से जांच, 24 घंटे में गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश और एएसपी संजीव मुले व एसडीओपी आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुख्य आरोपी रामकिशन (18) को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, विधिविरुद्ध बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेषण गृह गुना भेजा गया।
👮 टीमवर्क ने दिलाई सफलता
इस कार्रवाई में प्र.आर. शेरसिंह गौर, राकेश सेंगर, भजनलाल शाक्य, नितेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, भगवान सिंह, राहुल कुमार, सुनील रावत व चालक जसवंत परिहार की अहम भूमिका रही।
❓ बड़े सवाल…
क्या हर मामले में इतनी ही तेजी दिखेगी?
क्या समाज भी ऐसे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएगा?
कब खत्म होगा मासूमों के साथ हो रहा अत्याचार?
👉 फिलहाल, अमोला पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने अपराधियों को साफ संदेश दे दिया है — कानून से बचना अब आसान नहीं!
📢 Shivpuri First — हर खबर, सबसे पहले और बेबाक!