सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के गिंदौरा गांव में रविवार दोपहर अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि गिंदौरा के साथ-साथ इंदार और भाद्ररा गांव के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। खेतों में खड़ी पलारी कुछ ही देर में धू-धू कर जलने लगी और किसानों की मेहनत राख में बदल गई। 😳
⚡ ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत, ट्रैक्टर से बनाई फायर लाइन
आग की सूचना मिलते ही तीनों गांवों के लोग मौके पर जुट गए। हालात बेकाबू होते देख ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर फायर लाइन बनाई, ताकि आग आगे न बढ़ सके। क्या प्रशासन से पहले हर बार ग्रामीणों को ही मोर्चा संभालना पड़ेगा? 🤔
🚒 फायर ब्रिगेड की एंट्री, घंटों की मशक्कत के बाद काबू
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रन्नौद और बदरवास नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल टीम और ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया गया… लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
💥 250 बीघा से ज्यादा फसल राख, किसानों को बड़ा नुकसान
इस आगजनी में करीब 250 बीघा से ज्यादा खेतों में खड़ी पलारी जलकर पूरी तरह खत्म हो गई। किसान भूसा निकालने की तैयारी में थे, लेकिन अचानक आई इस आग ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
⚠️ अब उठते बड़े सवाल:
आखिर आग लगी कैसे?
क्या सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे?
क्या किसानों को इस नुकसान का मुआवजा मिलेगा?
👉 यह आग सिर्फ फसल नहीं, बल्कि किसानों की
मेहनत और उम्मीदों को भी जला गई… अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है! 🔥