सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भौंती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया ने किया, जिनकी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। सवाल उठता है—क्या अब अवैध हथियार रखने वालों की खैर नहीं?
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 अप्रैल को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल भार्गव (28) निवासी ग्राम साजापुर थाना पिछोर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और 5 जिंदा राउंड बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में उनि कुसुम गोयल (चौकी प्रभारी खोड), सउनि मुनेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, आरक्षक रवि शर्मा, ब्रजेश माहौर, बीरेन्द्र वाथम, सैनिक हनुमंत सिंह, निखिल जाटव और भागीरथ जाटव की अहम भूमिका रही।
📢 लेकिन बड़े सवाल अभी भी कायम हैं—
❓ अवैध हथियार आखिर गांव-गांव तक कैसे पहुंच रहे हैं?
❓ क्या इस नेटवर्क की जड़ तक पुलिस पहुंच पाएगी?
🔥 फिलहाल भौंती पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है—अवैध हथियार रखने वालों पर अब सख्त कार्रवाई तय है!