सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के छितीपुर गांव में खेल का मैदान अचानक विवाद का केंद्र बन गया है। शासकीय मैदान के बीचों-बीच बिना अनुमति एक मूर्ति स्थापित कर दी गई… और जैसे ही इसकी खबर फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण—खासकर महिलाएं—मौके पर पहुंच गईं। सवाल ये है कि आखिर किसने और क्यों चुना खेल के मैदान को ही इस काम के लिए?
⚠️ पुलिस मौके पर पहुंची और साफ कहा—सरकारी
जमीन पर बिना अनुमति मूर्ति रखना नियमों के खिलाफ है। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और मूर्ति के चारों ओर बैठकर धरने पर बैठ गए। अब हालात ऐसे बन गए हैं कि मैदान, जो खेल के लिए था, वो तनाव का केंद्र बन गया है।
👉 सबसे बड़ा सवाल यही:
क्या आस्था के नाम पर नियमों को दरकिनार किया जा सकता है?
क्या बच्चों और युवाओं का खेल मैदान अब विवादों में उलझेगा?
और आखिर ये मूर्ति किसने रखी—अब तक अज्ञात क्यों?
👮♂️ थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह के अनुसार, मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और उनके निर्देश पर आगे कार्रवाई होगी। लेकिन जब तक फैसला नहीं आता, तब तक गांव में माहौल गरम है।
📢 शिवपुरी फर्स्ट की नजर इस खबर पर बनी हुई है…
क्या प्रशासन सख्ती दिखाएगा या मामला समझौते में सुलझेगा?