सागर शर्मा E G C: खबर शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के सिकंदरा बेरियर पर एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। राजस्थान से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस को देर रात रोका गया और ड्राइवर से 2 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि पैसे न देने पर ड्राइवर लाखाराम के साथ जमकर मारपीट की गई… आखिर ये बेरियर है या वसूली का अड्डा?
🛑 श्रद्धालु भड़के, NH-27 पर लगाया जाम
घटना से गुस्साए यात्रियों ने नेशनल हाईवे-27 पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत के बाद हालात संभालने पड़े। क्या श्रद्धालुओं को न्याय के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा?
⚠️ बेरियर स्टाफ ने झाड़ा पल्ला, लेकिन सवाल बरकरार
बेरियर पर मौजूद स्टाफ ने घटना से पल्ला झाड़ लिया, लेकिन बड़ा सवाल यही है—अगर ये लोग स्टाफ नहीं थे, तो फिर बेरियर पर ये गुंडे कौन थे जो खुलेआम वसूली कर रहे थे?
👮 एसडीओपी पहुंचे, समझाइश के बाद खुला जाम
एसडीओपी आयुष जाखड़ ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर जाम खत्म हुआ। लेकिन क्या सिर्फ भरोसा काफी है?
📄 चार अज्ञात पर FIR, तलाश जारी
दिनारा थाने में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।
❗ पहले भी हो चुका है बवाल… फिर क्यों नहीं सबक?
8-9 अप्रैल की रात भी इसी बेरियर पर महिला टीएसआई के साथ मारपीट और छेड़छाड़ हुई थी। तब 8 आरोपी जेल गए थे… फिर भी हालात नहीं सुधरे!
❓ बड़े सवाल… जवाब कौन देगा?
क्या बेरियर पर वसूली का खेल चल रहा है?
क्यों बार-बार यही जगह बन रही है अपराध का अड्डा?
क्या श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है?
👉 यह घटना सिर्फ मारपीट नहीं, सिस्टम पर बड़ा सवाल है!