सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र में अवैध सट्टे के खिलाफ पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव व एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत पोहरी थाना पुलिस ने बस स्टैंड के पीछे सट्टा चला रहे एक आरोपी को धर दबोचा।
👮♂️ मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान ने टीम बनाकर घेराबंदी की। मौके पर आरोपी राकेश कुशवाह (31 वर्ष) लोगों को 10 के बदले 80 रुपए का लालच देकर सट्टा खिलाते मिला। पुलिस ने उसके कब्जे से पर्चियां, पेन और 1110 रुपए नकद बरामद कर मामला दर्ज कर लिया।
❗ सवाल यह है कि आखिर खुलेआम सट्टा चलाने की हिम्मत कैसे हो रही थी? क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है या फिर स्थानीय स्तर पर ही ये खेल चल रहा था?
⚠️ पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि अब जिले में जुआ-सट्टा चलाने वालों की खैर नहीं। लेकिन क्या इससे पूरी तरह रोक लग पाएगी, या फिर ये धंधा नए तरीके से फिर शुरू होगा?
👏 इस कार्रवाई में निरीक्षक रवि चौहान सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही, जिसने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया।
📲 आपकी क्या राय—क्या ऐसे मामलों में और सख्ती जरूरी है?