सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में नाबालिगों के अपहरण के बढ़ते मामलों के बीच खनियाधाना पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है
अपराध क्रमांक 119/26 में अपह्रत नाबालिग बालिका को मुखबिर सूचना पर दतिया के पण्डोखर धाम मंदिर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। समय पर एक्शन ने एक बड़ी अनहोनी टाल दी… लेकिन सवाल अब भी खड़े हैं
💥 तेज एक्शन या बड़ा नेटवर्क?
👉 सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत एक्टिव हुई
👉 पण्डोखर धाम में लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी गई
👉 कुछ ही समय में बालिका को सुरक्षित दस्तयाव कर लिया गया
👉 आखिर नाबालिग वहां तक पहुंची कैसे? किसके साथ थी?
👮 वरिष्ठ अधिकारियों की सख्त मॉनिटरिंग
यह पूरी कार्रवाई—
✔️ पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़
✔️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले
✔️ एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा
के निर्देशन में अंजाम दी गई
👏 टीम का दम, तेजी का कमाल
इस पूरे ऑपरेशन में—
👉 निरीक्षक केदार सिंह यादव
👉 सउनि राम सिंह भिलाला
👉 सउनि जगदीश शरण वजारा
👉 प्र.आर. नीतू सिंह, हीरा सिंह
👉 आरक्षक अनूप कुमार, हेम सिंह, जयवीर
👉 देवेश, अरविन्द्र, रवि वाथम
👉 म.आर. हनीराजा चौहान
ने अहम भूमिका निभाई
🙏 परिजनों को मिली राहत, पुलिस को सराहना
बालिका की सुरक्षित वापसी पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
📢 लेकिन बड़ा सवाल…
👉 क्या जिले में नाबालिगों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित है?
👉 क्या ऐसे मामलों के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है?
👉 या फिर ये सिर्फ एक केस है, जो सामने आ गया…?
⚠️ शिवपुरी में ये सिर्फ एक घटना नहीं, एक चेतावनी है!