भौंती में भीषण आग का तांडव:मूंगफली मील में लगी आग… लाखों की मशीनरी जलकर खाक

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के भौंती कस्बे में देर रात अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मूंगफली मील में भीषण आग भड़क उठी। रात करीब 1 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और मील में लगी सौरटैक्स मशीनरी को पूरी तरह राख में बदल दिया। 😳

हालांकि राहत की बात यह रही कि मील में रखा करोड़ों रुपये का मूंगफली दाना समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, वरना नुकसान और भी भयावह हो सकता था। आग लगने की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन असली कारणों की जांच अभी जारी है। 🔍

सूचना मिलते ही भौंती पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

इस अग्निकांड में व्यापारी बंटी नगरिया को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 💸

अब सवाल उठते हैं 👉

❓ क्या मील में सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त थे?

❓ अगर समय रहते दाना नहीं निकाला जाता तो कितना बड़ा नुकसान होता?

❓ बार-बार शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग पर कब लगेगी रोक?

⚖️ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)