सागर शर्मा शिवपुरी:खबर दतिया में अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा मिली है। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी की सहमति, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित चन्द्र प्रकाश शर्मा के प्रस्ताव और प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि राजन मिश्रा के निर्णय से पंडित हरिराम शर्मा को दतिया जिला इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ संगठन ने एक सक्रिय और कर्मठ चेहरे पर भरोसा जताया है।
पंडित हरिराम शर्मा की संगठन के प्रति निष्ठा,
कार्यशीलता और निरंतर मेहनत को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में न सिर्फ संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि समाज में एकता, सम्मान और उत्थान की दिशा में भी ठोस कार्य होंगे। यह नियुक्ति दतिया जिले में संगठन के विस्तार के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंडित हरिराम शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि वे दिन-रात मेहनत कर संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेंगे और समाज को जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना रहेगा।
इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी, राष्ट्रीय सचिव पंडित आनंद शंकर मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि राजन मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, एडवोकेट वरुण शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
अब सवाल यह है कि क्या पंडित हरिराम शर्मा अपने कार्यकाल में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा पाएंगे? क्या दतिया में संगठन का प्रभाव और मजबूत होगा? आने वाला समय इन सवालों का जवाब देगा।