सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। सोमवार को सर्किल जेल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया, जहां बंदियों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
यह शिविर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बंदियों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई।
👉 26 अप्रैल 2026 को होने वाली विशेष जेल लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया गया
👉 राजीनामा योग्य मामलों का आपसी सहमति से निराकरण होगा
👉 बंदियों को उनके अधिकार, जेल अपील और निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई
📢 शिवपुरी First की नजर इस पहल पर रहेगी!
👉 जागरूकता ही न्याय की पहली सीढ़ी है… और यही बदलाव की शुरुआत भी!