वेटरन संगठन में नई जिम्मेदारियां, पोहरी-बैराड़ को मिले नए अध्यक्ष

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी खबर संगठन विस्तार की बड़ी पहल इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन शिवपुरी की बैठक में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम फैसले लिए गए। बैठक के दौरान वेटरन राजेंद्र सिंह हाड़ा को पोहरी तहसील अध्यक्ष और वेटरन केशव सिंह यादव को बैराड़ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह बैठक जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के निवास पर, जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से काम करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में उकसावे में आना संगठन और व्यक्ति दोनों के लिए नुकसानदायक होता है!

🤔उठते सवाल…

क्या नई नियुक्तियां वेटरन्स की समस्याओं का समाधान तेज कर पाएंगी?
क्या संगठन जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगा?
बैठक में कैप्टन चन्द्र किशोर चतुर्वेदी, बृजेश कुमार राठौर, तरुण शर्मा, विशाल जोशी सहित कई वेटरन्स ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 अब देखने वाली बात…

क्या ये विस्तार वाकई बदलाव लाएगा या सिर्फ पदों तक ही सीमित रहेगा?

👉 जुड़े रहिए Shivpuri First के साथ
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)