थाना रन्नौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए थाना रन्नौद पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम इचौनिया रोड से भिलारी जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी गंभीर वारदात की नियत से घूम रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी दौजा जाटव (50 वर्ष), निवासी ग्राम इचौनिया को दबोच लिया।

🔫 आरोपी के पास से बरामद

एक 315 बोर का देशी कट्टा
दो जिंदा राउंड

पुलिस ने मौके पर पंचनामे की कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ थाना रन्नौद में अपराध क्रमांक 69/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

👮‍♂️ थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान की सख्ती का असर

थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में डर का माहौल है। समय रहते इस आरोपी की गिरफ्तारी ने संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया।

👏 सराहनीय टीम वर्क

इस पूरी कार्रवाई में सउनि जयनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक 934 जगेश सिकरवार एवं आरक्षक 524 गौरीश ओझा की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और तत्परता से यह सफलता मिली।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)