सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में सड़क निर्माण की लापरवाही ने एक और जान ले ली। सड़क पर बिखरे पत्थर मौत का कारण बन गए, जहां बाइक फिसलने से एक युवक की जिंदगी खत्म हो गई।
🚨 दिल दहला देने वाली घटना इंदार थाना क्षेत्र के कुटवारा-चक्क मार्ग की है।
बागोरिया निवासी बबलू जाटव बुधवार शाम करीब 6 बजे सब्जी लेने घर लौट रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।
👉 सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के बीच ठेकेदार ने पत्थर डालकर छोड़ दिए थे, लेकिन ना कोई चेतावनी, ना कोई सुरक्षा इंतजाम...
जैसे ही बबलू की बाइक इन पत्थरों पर पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ा और बाइक फिसल गई। वह जोरदार तरीके से सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
💔 आसपास के लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल
पहुंचाया, लेकिन जिंदगी की जंग वह हार गया। इलाज के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया।
❗ लापरवाही या मौत का इंतजाम?
घटना के बाद इलाके में गुस्सा है। लोगों का साफ कहना है कि
➡️ सड़क निर्माण में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए
➡️ ना बैरिकेडिंग, ना संकेत बोर्ड
➡️ खुलेआम सड़क पर फैले पत्थर बन गए मौत का कारण
🚔 पुलिस जांच में जुटी
जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
🔥 सबसे बड़ा सवाल…
कब तक लापरवाही की कीमत आम लोग अपनी जान देकर चुकाते रहेंगे?
क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर एक और मामला फाइलों में दब जाएगा?