शिवपुरी में दर्दनाक खबर! आरक्षक की संदिग्ध मौत… ड्यूटी से लौटे, सुबह बिगड़ी तबीयत और फिर सब खत्म

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मायापुर थाना में पदस्थ आरक्षक वीरेंद्र पाण्डेय (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार रात वह शासकीय डाक लेकर शिवपुरी आए थे और अपने घर पर रुके थे, लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अगली सुबह इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

🏥 सुबह अचानक बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम
शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

💔 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आरक्षक वीरेंद्र पाण्डेय अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। पुलिस लाइन स्थित उनके घर में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

🩺 हार्ट अटैक या कुछ और?

फिलहाल पुलिस इस मौत को हार्ट अटैक मानकर चल रही है, लेकिन असली वजह अभी साफ नहीं है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। अब सबकी नजर रिपोर्ट पर टिकी है, जो मौत की असली वजह बताएगी।

❓ बड़े सवाल खड़े…

क्या यह वास्तव में हार्ट अटैक था या कोई और कारण?
क्या समय रहते बेहतर इलाज मिलता तो जान बच सकती थी?
और ड्यूटी के तनाव का असर कहीं इस घटना से जुड़ा तो नहीं?

👉 एक और जवान की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं… जवाब अभी बाकी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)