शिवपुरी में ठगी और लूट का बड़ा खुलासा! पूजा के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार — जंगीपुर लूटकांड के आरोपी भी दबोचे

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में अपराध के दो बड़े मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। एक ओर पूजा-पाठ के नाम पर महिला से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ, वहीं दूसरी ओर जंगीपुर फील्ड फायरिंग रेंज लूटकांड के दो आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। लेकिन सवाल — क्या ये कार्रवाई अपराध पर लगाम लगाएगी?

💰 “पूजा” के नाम पर ठगी — 1.50 लाख के जेवर बरामद

कोतवाली पुलिस ने अशोकनगर निवासी दीपक उर्फ राजू (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के मंगलसूत्र और टोप्स लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसके पास से करीब 1.50 लाख रुपए के जेवर और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।

👉 CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान हुई
👉 आरोपी पर पहले से भी कई चोरी के केस दर्ज
🔍 कैसे दिया वारदात को अंजाम?
23 अप्रैल को आरोपी महिला के घर पहुंचा और खुद को पूजा-पाठ करने वाला बताकर कहा कि घर में समस्या है। फिर बातों में उलझाकर जेवर ले गया और फरार हो गया।

🚨 जंगीपुर लूटकांड का भी खुलासा — 2 आरोपी गिरफ्तार

पिछोर थाना पुलिस ने जनवरी में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए प्रवेन्द्र परिहार (19) और बृजेन्द्र परिहार (25) को गिरफ्तार किया है।

👉 आरोपियों ने बाइक रोककर कट्टे से फायर किया
👉 महिला के गले से सोने के जेवर और मोबाइल लूटे
👉 पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर बरामद किए

📍 गल्ला मंडी से पकड़े गए आरोपी

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, जहां दोनों भागने लगे लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात कबूल कर ली।

❓ बड़े सवाल:
क्या शहर में ऐसे “झांसेबाज” अभी और भी सक्रिय हैं?
क्या लूट की घटनाओं पर अब लगेगी रोक?
और क्या पुलिस लगातार इसी तरह कार्रवाई जारी रख पाएगी?
📢 दोनों मामलों में आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)