सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शनिवार रात शिवपुरी जिले में एनएच-46 पर दो अलग-अलग सड़क हादसों ने खुशियों को मातम में बदल दिया। दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे… लेकिन घर पहुंचने से पहले ही जिंदगी की डोर टूट गई। इन हादसों में एक की मां और दूसरे की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
पहला हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के कठमई तिराहा पर रात करीब 12:30 बजे हुआ, जहां 25 वर्षीय अभिषेक परिहार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां रामबाई गंभीर घायल हो गईं। सवाल ये है कि आखिर हिट एंड रन की ये घटनाएं कब थमेंगी?
दूसरा हादसा कोलारस क्षेत्र में गांधी पेट्रोल पंप के सामने रात 8:15 बजे हुआ। 38 वर्षीय अर्जुन रावत अपनी पत्नी के साथ लौट रहे थे, तभी गलत दिशा से आए वाहन (बताया जा रहा है ट्रैक्टर) ने टक्कर मार दी। अर्जुन की मौके पर मौत हो गई, पत्नी जिंदगी के लिए जूझ रही हैं।
❓ क्या NH-46 बन चुका है हादसों का हॉटस्पॉट?
❓ क्यों बेलगाम दौड़ रहे हैं अज्ञात वाहन और गलत दिशा में चलने वाले?
❓ आखिर कब सुधरेगा ट्रैफिक सिस्टम और जवाबदेही तय होगी?
दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। लेकिन बड़ा सवाल अब भी खड़ा है—इन मौतों का जिम्मेदार कौन? ⚖️