सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के सर्किट हाउस रोड पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पीडब्ल्यूडी की सड़क को रातों-रात बिना अनुमति खोद दिया गया, जिसके बाद विभाग हरकत में आ गया। सब इंजीनियर मनोज अग्रवाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि नगर पालिका के ठेकेदार ने मनमानी करते हुए सड़क उखाड़ दी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अब इस मामले की रिपोर्ट कलेक्टर तक भेजी जा रही है।
💧 पाइपलाइन बिछी, पर घरों में पानी नहीं!
वहीं वार्ड 7 के पार्षद अरविंद ठाकुर ने नगर पालिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सिंध जलावर्धन योजना के तहत पाइपलाइन तो डाल दी गई, कनेक्शन भी दे दिए और बिल भी वसूले जा रहे हैं, लेकिन हकीकत ये है कि लोगों के घरों तक अब तक पानी नहीं पहुंचा।
🚧 बार-बार सड़क खोदने से बढ़ी परेशानी
पार्षद का आरोप है कि पाइपलाइन के नाम पर सड़कों को बार-बार खोदा जा रहा है। जिस सड़क को अभी खोदा गया, वह पहले से ही खराब हालत में थी। अब दोबारा निर्माण कब होगा, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिससे आम लोगों को धूल, गड्ढों और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।
❓ नई पाइपलाइन… पर पानी कहां से आएगा?
बताया जा रहा है कि इस लाइन को एक मौजूदा पानी की टंकी से जोड़ा जाएगा, लेकिन उस पर पहले ही ज्यादा लोड है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या नई लाइन से वाकई लोगों को पानी मिल पाएगा या ये सिर्फ कागजों तक सीमित योजना है?
📞 इस पूरे मामले में नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
❓ बड़े सवाल…
क्या बिना अनुमति सड़क खोदना ठेकेदार की मनमानी नहीं?
क्यों जनता से बिल वसूले जा रहे हैं, जब पानी ही नहीं मिल रहा?
और इस नुकसान की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?
👉 मामला गर्म है, अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है।