सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा जिले के भ्रमण पर निकले और व्यवस्थाओं की हकीकत जमीन पर जाकर परखी। सबसे पहले उन्होंने ग्राम पंचायत गंगोरा स्थित माँ सकुंतला वेयरहाउस और ओम पार्श्वनाथ वेयरहाउस पहुंचकर गेहूं उपार्जन व्यवस्था का जायजा लिया।
यहां किसानों से सीधा संवाद भी किया गया, जिसमें एक किसान ने मोबाइल पर कोड न मिलने और बारदाने की कमी की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर ने तुरंत अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए और एसएमएस, परिवहन व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 🌾
इसके बाद कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र करई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसौद और आंगनवाड़ी केंद्र सिरसौद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टर, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष सहित सभी व्यवस्थाएं देखीं और साफ-सफाई बनाए रखने, डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 🏥
आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की संख्या और पोषण आहार की गुणवत्ता की भी जांच की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद उन्होंने करैरा एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कामकाज की समीक्षा की और आम जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को जिला स्तर तक भटकना न पड़े।
अब सवाल उठते हैं 👉
❓ क्या इन निर्देशों का असर जमीनी स्तर पर दिखेगा?
❓ क्या किसानों और मरीजों की समस्याएं समय पर हल होंगी?
❓ क्या प्रशासन की सख्ती से व्यवस्था सुधरेगी या सिर्फ औपचारिकता रहेगी?
⚖️ कलेक्टर ने साफ संकेत दिए—लापरवाही नहीं चलेगी, व्यवस्था दुरुस्त करनी ही होगी!