सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा SDOP आयुष जाखड़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। यह पूरा विवाद उनके बेटे दिनेश लोधी के थार एक्सीडेंट मामले में पूछताछ को लेकर सामने आया है, जिसमें विधायक ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
📍 क्या है पूरा मामला?
16 अप्रैल को करैरा क्षेत्र में एक थार वाहन ने दो महिलाओं और एक बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें 5 लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने दिनेश लोधी के खिलाफ FIR दर्ज कर वाहन जब्त किया था। कोर्ट के आदेश के बाद दिनेश थाने पहुंचा, जहां उससे पूछताछ की गई और ब्लैक फिल्म व हूटर मिलने पर चालान भी किया गया।
🔥 वीडियो में भड़के विधायक
रविवार शाम जारी वीडियो में प्रीतम लोधी ने SDOP पर निशाना साधते हुए कहा—
“करैरा तेरे डैडी का नहीं है… बेटा आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा, दम है तो रोक लेना।”
उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी अपनी औकात में रहकर कानून के दायरे में काम करें।
⚠️ पुलिस पर लगाए भेदभाव के आरोप
विधायक ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के मामले को जरूरत से ज्यादा हाइलाइट किया गया, जबकि अन्य कई एक्सीडेंट मामलों में कार्रवाई तक नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों के मामलों में पुलिस उतनी सक्रिय नहीं रहती—
“जहां पैसा मिलता है, वहीं अधिकारी पहुंचते हैं।”
👮 SDOP का जवाब
SDOP आयुष जाखड़ ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि—
कार्रवाई पूरी तरह नियमों के अनुसार की गई
चालक से पूछताछ, दस्तावेज जांच और लाइसेंस निरस्तीकरण प्रक्रिया शुरू की गई
किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की गई
📢 अब सवाल खड़े हो रहे हैं…
क्या यह मामला कानून बनाम प्रभाव का रूप ले रहा है?
क्या पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष है या विवाद बढ़ाया जा रहा है?
क्या जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच टकराव बढ़ेगा?