सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मजदूरों से भरी ट्रॉली पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि करीब 25 मजदूर रिंकू रघुवंशी के कृषि फार्म से काम खत्म कर सिद्धपुरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी अनंतपुर मोड़ के पास यह हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पुरुष, महिलाएं और बच्चे सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
⚠️ कौन हैं घायल?
घायलों में रामप्यारी आदिवासी, शिवानी आदिवासी, लाखन बाई, भागनदे, बबलेश, प्रवीण, रजनी, अरविंद, सोनम, रूपा, चंचल, बती, पूजा, राधा सहित अन्य मजदूर शामिल हैं।
🏥 हालत गंभीर — जिला अस्पताल रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद 5 से 6 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
❓ बड़े सवाल उठते हैं:
👉 क्या हाईवे पर तेज रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं?
👉 मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम क्यों नहीं?
👉 आखिर कब थमेंगे ऐसे हादसे?
⚡ यह हादसा फिर एक बार प्रशासन और यातायात
व्यवस्था पर सवाल खड़े कर गया है… क्या अब कोई सख्त कदम उठेगा या फिर अगली घटना का इंतजार किया जाएगा?