आंधी बनी काल! मलबा गिरने से ऑटो चालक की मौतशिवपुरी में होर्डिंग और ईंट-पत्थरों ने ली जान, शहर की सुरक्षा पर बड़े सवाल

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में शनिवार को आई तेज आंधी ने शिवपुरी में ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की दुनिया उजड़ गई। पुरानी शिवपुरी निवासी 50 वर्षीय रहीस खान, जो ऑटो चलाकर अपना घर चलाते थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे। आंधी के दौरान गिरे मलबे ने उन्हें ऐसी चोट दी कि जिंदगी की जंग हार गए।

बताया जा रहा है कि रहीस खान शनिवार दोपहर नवग्रह मंदिर के पास थीम रोड से गुजर रहे थे। तेज हवाओं को देखते हुए उन्होंने समझदारी दिखाते हुए अपना ऑटो खड़ा कर दिया और पास ही जनता एग्रो एजेंसी के सामने खड़े हो गए। लेकिन शायद उन्हें क्या पता था कि वही जगह मौत का कारण बन जाएगी…

💥 अचानक गिरा होर्डिंग और मलबा

तेज आंधी के बीच एजेंसी की छत पर लगा होर्डिंग, ईंट-पत्थर और मलबा अचानक नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में रहीस खान आ गए। हादसा इतना भयानक था कि उन्हें गंभीर हालत में तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

🏥 सिर में गंभीर चोट, टूटी पसलियां… नहीं बच पाई जान

डॉक्टरों के मुताबिक रहीस खान के सिर में गहरी चोट आई थी और उनकी पसलियां भी टूट गई थीं। हालत लगातार नाजुक बनी रही और आखिरकार शनिवार रात उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

👮 पुलिस ने मर्ग कायम किया

मामले में मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

❗ अब उठ रहे हैं बड़े सवाल…

शहर में खुलेआम लगे ढीले-ढाले होर्डिंग्स की जिम्मेदारी किसकी है?
क्या प्रशासन ने आंधी-तूफान से पहले कोई सुरक्षा इंतजाम किए थे?
आखिर कब तक आम लोग ऐसी लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर चुकाते रहेंगे?

⚠️ एक चेतावनी, एक सबक…

यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि सिस्टम की बड़ी लापरवाही की ओर इशारा है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो अगला शिकार कौन होगा?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)