शिवपुरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 4 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और डंडे बरामद

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र की खौड़ चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को घटना की सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

मामला ग्राम चंदावनी का है, जहां 5 जून 2026 को फरियादी गोपाल कोली की शिकायत पर थाना भौंती में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध क्रमांक 180/26 दर्ज किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खौड़ एवं पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी धर्मेन्द्र परिहार (24 वर्ष), अजब सिंह परिहार (60 वर्ष), फूला बाई परिहार (60 वर्ष) और रीनू परिहार (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी ग्राम चंदावनी के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और डंडे जब्त किए हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भौंती घनश्याम सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी खौड़ उनि. कुसुम गोयल सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विशेष बात यह रही कि पुलिस ने अपराध दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)