पोहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:टीआई रवि चौहान की टीम ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी:आरोपी गिरफ्तार

Nikk Pandit
0
खबर:शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पोहरी थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी रवि चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भटनावर-डांगबर्बे रोड स्थित डांगबर्बे मोड़ पर एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से बिट्टू मांझी पुत्र रमेश मांझी, उम्र 22 वर्ष, निवासी भटनावर, चौकी भटनावर, थाना पोहरी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो प्लास्टिक की कैनों में 50-50 लीटर, कुल 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 260/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में की गई।

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक सीमा धाकड़, प्रधान आरक्षक 538 सुरेंद्र भगत, आरक्षक 960 अरुण विक्रम जादौन, आरक्षक 04 सुनील धाकड़ एवं आरक्षक 920 अशोक बटोलिया की विशेष भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)