शिव मंदिर में धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, 3 घंटे में कार्रवाई कर भेजा जेल

Nikk Pandit
0

बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में धार्मिक भावना आहत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कुंवरपुर निवासी रामकुमार शर्मा (21) ने थाना सिरसौद में शिकायत दर्ज कराई कि गांव का सोनू उर्फ मिठुआ जाटव शिव मंदिर में बैठकर भगवान शिव एवं माता पार्वती के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि उसने माता पार्वती की प्रतिमा पर झाड़ू मारी, जिससे शिकायतकर्ता सहित हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

शिकायत के आधार पर थाना सिरसौद पुलिस ने अपराध क्रमांक 211/26 के तहत धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुंवरपुर में दबिश दी।

पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ मिठुआ जाटव को घटना के लगभग तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक जगदीश भिलाला, सहायक उप निरीक्षक ब्रजपाल सिंह तोमर सहित रविन्द्र सिनोरिया, जितेन्द्र करारे, सत्यवीर सिंह जादौन, ब्रजेन्द्र सिंह, आशीष प्रताप, वीरेन्द्र सिंह, प्रमोद पुरोहित, बलवंत पाल, विक्रम सिंह, मुकेश सिंह परमार, प्रांशू जादौन, शत्रुधन यादव, दिलीप धाकड़ एवं चालक आरक्षक रमेश कमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट पर आधारित है। मामले के आरोप न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)