धान के खेत में घुसी भैंस पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की फावड़े से वार कर हत्या

Shivpuri First
0

 



परिजन लाश लेकर थाने पहुंचे, 6 लोगों पर हत्या का केस दर्ज


सागर शर्मा,शिवपुरी।। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोरियाखुर्द में शनिवार सुबह धान के खेत में भैंस घुसने की बात को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे का आरोप है कि जब उन्होंने खेत में भैंस घुसने का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके 70 वर्षीय पिता नत्थू पाल के सिर में फावड़े से हमला कर दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद परिजन मृत शरीर को लेकर करैरा थाने पहुंच गए और हत्या का केस दर्ज करने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। दोपहर तक केस दर्ज नहीं होने से आक्रोश और बढ़ गया। आखिरकार पुलिस ने शाम को हत्या का मामला दर्ज कर लिया।


फरियादी रतिराम पुत्र नत्थू पाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे उनके खेत में गांव के सुघर सिंह व कृष्णा पाल की भैंसें घुस गई थीं। जब उन्होंने और उनके पिता नत्थू पाल ने इसका विरोध किया, तो विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने फावड़े से नत्थू पाल के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


थाने पहुंची भीड़, दर्ज हुआ मामला - 


परिजनों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन दोपहर 2 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वे मृतक का शव लेकर थाने पहुंच गए और वहां जमकर विरोध किया। काफी देर के हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)