रांची गांव में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, चोर ले गए सोने-चांदी के जेवर और नगदी

Shivpuri First
0

 


शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र की लुकवासा चौकी के अंतर्गत आने वाले रांची गांव में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मकान के ताले चटका कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेट ले गए।


जानकारी के अनुसार रांची गांव के रहने वाले कमल सिंह धाकड़ अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को उदली गांव ससुराल में आयोजित कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में ताला लगाकर वे वहां रुक गए थे।


इसी दौरान मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़े और अंदर रखे बक्से उठाकर करीब 150 मीटर दूर एकांत स्थान पर ले गए। वहां बक्सों को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में करीब 4 किलो चांदी, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के कान के फूल, पांच सोने के नाक के कांटे, एक सोने की अंगूठी और करीब 1 लाख 20 हजार रुपए नकद शामिल हैं।


घटना का खुलासा बुधवार तड़के उस समय हुआ जब कमल सिंह का भतीजा इंद्रसेन सुबह 3 बजे प्याज मंडी के लिए निकल रहा था। रास्ते में उसे टूटा-फूटा सामान पड़ा मिला, जिसके बाद घर पहुंचने पर चोरी का पता चला।


सूचना मिलने पर लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)