जिला अस्पताल में उपचार करा रहे महेंद्र यादव ने बताया कि उनके घर के बच्चे गांव की सरकारी जमीन पर भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने जमीन पर चराने से मना किया। फिर बच्चों के साथ मारपीट की गई।
बच्चों ने घटना की जानकारी घर पर दी। इसके बाद महेंद्र यादव, शेषभान, जोगेश, कप्तान सहित अन्य मौके पर पहुंचे। महेंद्र का आरोप है कि वहां मौजूद जगन्नाथ, हरि सिंह, केशव, दीवान सिंह, सुगर सिंह सहित अन्य ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए।
दूसरे पक्ष के जगन्नाथ सिंह ने भी महेंद्र यादव और उसके परिजनों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर कुल 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।