क्या है पूरी घटना
दरअसल 27 साल के बनवारी और सीमा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार रात को दोनों में फिर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान बनवारी ने गुस्से में डंडे से सीमा पर हमला कर दिया। महिला के सिर पर लगा जिससे खून बहने लगा और महिला बेहोश हो गई। वारदात के समय घर में तीनों मासूम बच्चे भी मौजूद थे।
सुबह मृत मिली महिला
सोमवार सुबह परिजनों ने देखा कि सीमा पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके सिर से खून बह रहा था। पास में खून से सना डंडा मिला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।