प्रशासन ने 25 अगस्त से खाद वितरण शुरू करने की जानकारी दी थी। इसी कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह से लाइन में लगे थे। लेकिन अव्यवस्था के कारण उन्हें टोकन नहीं मिल पाए।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध होने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम हटा दिया।
कृषि विभाग के डीडीए पान सिंह करोलिया के अनुसार जिले में पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध है। करैरा में हुई अव्यवस्था को तुरंत सुधार कर खाद वितरण शुरू कर दिया गया है।
शनिवार को जिले में 1488 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ था। खाद वितरण की सूचना पर बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से अफरातफरी का माहौल बन गया।