पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 31 जुलाई को खोड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब 4 बजे वह खेत में बकरी चरा रही थी। उसी समय करन सिंह परिहार अपनी पत्नी कविता परिहार के साथ खेत पर काम कर रहा था।
पति ने किया दुष्कर्म, पत्नी ने बनाया वीडियो,
आरोपी करन सिंह ने पीड़िता को खेत में बने कमरे में जबरन ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी पत्नी कविता परिहार ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
दोनों गिरफ्तार, रेप-आईटी एक्ट में केस,
भौंती थाना पुलिस ने करन सिंह और कविता परिहार के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 64, 351 (3), 66(e), 67(a) के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।