कोतवाली पुलिस व्दारा अप0क्र0 42/25 मे ऑनलाइन अश्लील मेसेज भेजने एवं छेडखानी करने के अपराध में फरार आरोपी कार्तिक पण्डित को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में दिनांक 21.01.25 को फरियादिया उम्र 32 साल नि0 संजय कालोनी थाना फिजीकल शिवपुरी ने आरोपीगण आदित्य राठौर, कार्तिक पण्डित, प्रिंस के विरुध्द आँनलाइन आईडी पर अश्लील मैसेज करने एवं उसके साथ छेडखानी करने की रिपोर्ट कि थी रिपोर्ट पर से उक्त आरोपीगण के विरुध्द अप0क्र0 42/25 धारा 74,75,78,351(3).115(2), 3 (5) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण का आरोपी कार्तिक पण्डित पुत्र सुभाष शर्मा उम्र 23 साल नि० भौंती शिवपुरी घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा आदेशित किया गया, जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनायी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी कार्तिक पण्डित को दिनांक 27.09.25 को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 

उक्त आरोपी गुण्डा किस्म का व्यक्ति था जिस पर पूर्व से हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज थे।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, उनि० पूजा घुरैया, उनि० रामेन्द्र चौहान, सउनि० आविद खांन, प्र.आर. 643 शैतान सिंह, प्र.आर. 634 बीरबल सिंह, आर0. 933 अनित बुनकर की विशेष भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)