थाना रन्नौद द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत अपराध क्र. 156/25 मे अपहृत तीन नाबालिक बालकों को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के रन्नौद में  दिनांक 27.09.2025 को फरियादिया उम्र 35 साल निवासी माढा गणेशखेड़ा ने अपनें दो लडके बृजेन्द्र आदिवासी उम्र 15 साल, नीतेश आदिवासी 14 साल तथा अपने देवर का लड़का श्याम आदिवासी उम्र 13 साल की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट की थी अवेदिका की रिपोर्ट पर से थाना रन्नौद पर अप.क्र. 156/25 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।श्री अमन सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान की टीम द्वारा तीनों नाबालिक बच्चो की तलाश मे टोल नाकों व हाइवे के बस स्टैंड पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे चैक किये गुना इन्दौर जाने वाली एक बस मे तीनों बच्चें जाते दिखे बाद टीम गुना तरफ रवाना होकर गुना मे बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चैक किया तो रेलवे स्टेशन के पास माता मन्दिर पर तीनों बच्चे मिले तीनों नाबालिक बच्चों को दिनांक 27.09.2025 को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनो को सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, सउनि दशरथ सिंह राजपूत, प्र.आर.934 जगेश सिंह सिकरवार, प्र आर 733 प्रदीप गुर्जर, आर 716 दीपक तोमर, आर 584 गौर सिंह जादौन, आर. 886 सिद्धनाथ, आर 524 गोरीश ओझा की सराहयनीय भूमिका रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)