प्रकरण का मुख्य आरोपी रामहेत आदिवासी घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन राठौड़ व्दारा इनाम घोषित किया गया एवं आदेशित किया गया, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा आरोपी की गिर० हेतु टीम बनायी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये आसपास के क्षेत्रो में लगातार दबिश दी दिनांक 07.09.25 को प्रकरण के आरोपी रामहेत आदिवासी पुत्र स्वं. बालकिशन आदिवासी उम्र 24 साल नि0 डबिया खुटेला थाना सुरवाया को पोहरी बस स्टेण्ड शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया।सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, उनि) सुमित शर्मा, उनि० मुरारी यादव, प्र.आर. 797 संतोष बैश, आर0 1032 अजय यादव, आर. 803 बृजेश जादौन, आर. 786 दीपक तिवारी, आर. 574 अंकित शर्मा, आर0 285 राहुल कुमार पुलिस लाइन की विशेष भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस व्दारा दुष्कर्म के अप0क्र0 835/22 मे नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर 03 वर्ष से फरार चल रहे 8000रु. के इनामी आरोपी रामहेत आदिवासी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया
सितंबर 08, 2025
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के थाना कोतवाली पर फरियादी उम्र 40 साल नि० आदिवासी बस्ती बड़ौदी ने अपनी नाबलिग लडकी उम्र 17 साल की संदेही रामहेत आदिवासी द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना कोतवाली पर अप0क्र0 835/22 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना दिनांक 18.12.22 को प्रकरण की अपहृता को दस्तयाब कर माननीय न्यायालय में कथन कराये गये पीडिता के कथनों के आधार पर प्रकरण में आरोपी रामहेत आदिवासी के विरुद्द धारा 366, 376 भादवि ¼ पॉक्सो एक्ट इजाफा की गयी।
Tags