बता दें कि, गांव में अचानक अजगर के बकरी को निगलने की खबर से अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे घरों में छिप गए। इसी दौरान किसी ने नरवर के सर्प मित्र सलमान पठान को सूचना दी। रात करीब 10 बजे पठान मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की मेहनत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से खेत से बाहर निकाल लिया।
अजगर के पेट में थी बकरी
सलमान पठान ने बताया कि अजगर के पेट में पूरी बकरी मौजूद थी, बावजूद इसके उसने किसी पर हमला नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह प्रजाति का अजगर जहरीला नहीं होता और आमतौर पर इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता। अजगर को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया और उसे नरवर लाया गया है।
सुबह मणिखेड़ा डैम के जंगल में छोड़ा

सलमान पठान ने बताया कि रात में अजगर को नरवर में सुरक्षित रखा। इसके बाद गुरुवार सुबह उसे मणिखेड़ा डैम क्षेत्र के जंगल में छोड़ गया, जहां उसका प्राकृतिक निवास है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे वन्य जीवों को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें।