भांजे की सगाई में विवाद के बाद की मारपीट; सफारी-वेन्यू से आए थे हमलावर:अशोकनगर में 7 लोगों ने युवक पर बरसाए डंडे, VIDEO

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी: खबर अशोकनगर में भांजे की सगाई में हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार शाम सात हमलावरों ने एक युवक पर उसके घर के बाहर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी दो गाड़ियों से पहुंचे थे और महज दो मिनट में मारपीट कर फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सगाई में कहासुनी के बाद की मारपीट

घायल युवक की पहचान सोनू पिता जगदीश विश्वकर्मा (32) के रूप में हुई है। घटना का कारण सोनू के भांजे राहुल की सगाई के दौरान बुधवार को रिश्तेदारों से हुआ विवाद बताया जा रहा है। उसी रंजिश में शुक्रवार शाम को सोनू पर हमला किया गया।

CCTV में कैद हुई घटना

मारपीट की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में दो गाड़ियों एक सफारी और एक वेन्यू से सात लोग उतरते दिखाई देते हैं। सभी के हाथों में डंडे थे। हमलावर सीधे जलसा मैरिज गार्डन के पास पहुंचे, जहां सोनू अपने घर के बाहर बैठा था।

उन्होंने अचानक उस पर डंडों से हमला शुरू कर दिया। सोनू गिर गया, लेकिन हमला जारी रहा। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर वहां से भाग निकले।

पहले से थी भागने की तैयारी

हमलावरों की दोनों गाड़ियां कुछ ही दूरी पर खड़ी थीं, जिनमें ड्राइवर पहले से मौजूद थे। जैसे ही लोग पहुंचे, सभी आरोपी दौड़कर गाड़ियों में सवार हुए और तेजी से निकल गए। कुछ लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वे भागने में सफल रहे।

अस्पताल में भर्ती, आरोपियों पर एफआईआर

घटना के बाद सोनू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मनोज सिकरीगर, शिवम सिकरीगर, मनीराम सिकरीगर, लाल सिंह सिकरीगर, लाखन सिकरीगर और अजूबा सिकरीगर, सभी निवासी 28 नंबर कोठी, फतेहपुर (शिवपुरी) के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)