समाचार-सेल्समैन ने डकारे पैसे, टैक्सी जब्त करने पहुंची पुलिस, हुआ विवाद-टैक्सी चालक का आरोप, पुलिस वालों ने घर में से घसीट का मारापीटा-पुलिस बोली, टैक्सी जब्त करने गए थे, किसी के साथ कोई मारपीट नहीं हुई

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले  कोलारस थानांतर्गत ग्राम लुकवासा में एक आटो चालक व उसके परिवारों ने पुलिस द्वारा उसे मारने पीटने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस ने कोई मारपीट नहीं की थी। उक्त टैक्सी के संबंध में थाने में अपराध कायम है, जिसके चलते टैक्सी को जब्त करने के लिए थे। विवाद का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।जानकारी के अनुसार लुकवासा निवासी दिनेश कुशवाह ने कोलारस स्थित एडवांस आटो मोबाइल से एक लोडिंग आटो लिया था। उसने टैक्सी का डाउन पेमेंट एक लाख 20 हजार रुपये एजेंसी के कर्मचारी शिवम शर्मा ने ले लिया तथा 31 दिसम्बर 2024 को आटो की डिलेवरी दिनेश कुशवाह को दी। इसके साथ ही उसे बताया कि वाहन की कीमत 3 लाख 60 हजार रुपये है। 15 हजार रुपये फाइल चार्ज के लगेंगे। इस तरह वाहन की कुल कीमत 3 लाख 75 हजार रुपये होगी। इसके अलावा उसे आश्वासन दिया कि 1 लाख 20 हजार रुपये के डाउन पेमेंट के बाद शेष बची 2 लाख 55 हजार रुपये की राशि वह फायनेंस करवा देंगे। एजेंसी ने वाहन फायनेंस नहीं करवाया। 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि को लेकर एजेंसी संचालक अर्पित भार्गव व कर्मचारी शिवम शर्मा के बीच विवाद हुआ। अर्पित भार्गव ने शिवम शर्मा पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज करवा दिया। इसी क्रम में 25 सितंबर 2025 की रात पुलिस लुकवासा पहुंची। दिनेश कुशवाह के स्वजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे घसीटा मारापीटा तथा अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। वहीं कोलारस टीआई का कहना है कि पुलिस अमानत में खयानत के अपराध में टैक्सी को जब्त करने गई थी। टैक्सी वहां नहीं थी। मारपीट के आरोप पूर्णत: निराधार हैं। इस मामले में पुलिस ने शिवम शर्मा को आरोपी बताया है और इसी केस के संबंध में पूछताछ करने सहित मामले में साक्षी बनाने के लिए उसे बुलाने गई थी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)