डंगौरा घाट पर सिंध नदी में खुले आम अवैध खनन-इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा वीडियो
सितंबर 29, 2025
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इंदार थाना क्षेत्र के डंगौरा घाट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में कई ट्रैक्टर ट्राली सिंध नदी में हाईड्रा से अवैध खनन करते हुए नजर आ रहे हैं। रेत के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि डंगौरा घाट पर कई हाईड्रा चल रहे हैं। यह हाईड्रा एक ट्राली रेत भरने का 600-700 रुपये लेते हैं। इसके बाद इस रेत को बाजार में 3500-4000 रुपये में बेचा जाता है। सूत्र बताते हैं कि यहां से अवैध खनन करके रोजाना करीब सौ ट्राली से अधिक रेत निकाली जाती है। माफिया बेखौफ खनन करते हैं और ट्रैक्टर-ट्राली निकालते हैं। उन्हें न तो कोई रोकता है और न ही कभी कोई कार्रवई की जाती है। जब कभी अभियान के दौरान छापा मारा जाता है तो मौके पर कोई नहीं मिलता है, क्योंकि सिस्टम में शामिल लोग कार्रवाई से पहले ही रेत माफिया को कार्रवाई के संबंध में जानकारी दे देते हैं।
Tags