यह था मामला
तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम रौदा निवासी लक्ष्मण पुत्र पंचम सिंह यादव उम्र 25 साल शनिवार को बाइक से अपने पिपरघार निवासी दोस्त के यहां पर मिलने के लिए गया था। शाम को वह बाइक से वापस आने गांव जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में झिरी-भौराना रोड पर रात करीब पौने आठ बजे उसे एक लोडिंग वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही तड़पता रहा। मौके पर मौजूद लोग न तो उसे उपचार के लिए लेकर आए और न ही एम्बूलेंस अथवा पुलिस को घटना की जानकारी दी। करीब आधा घंटे बार राहुल सेन नामक राहगीर उसे अस्पताल लेकर पहुंचा।