सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी मक्का फसल उजाड़ने से रोका तो दो युवकों ने किसान की मारपीट कर दी। माता का बीलवरा निवासी अजीज (40) पुत्र सुवराती शाह का कहना है कि 13 सितंबर की दोपहर 4 बजे अपने खेत पर था। मैंने मक्का की खेती की है। गांव का इरफान उर्फ लल्लो शाह व आरिफ शाह मक्का की फसल खराब कर रहे थे। रोका तो इरफान ने डंडे और आरिफ ने छाती में लात मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।