बाइक सवार उछलकर कार के कांच पर गिरा, घायल

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर कार के कांच पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को बैराड़ से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया है। बैराड़ थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम ठगोसा निवासी कोमल (54) पुत्र मथुरादास बैरागी का कहना है कि मेरा बेटा विशाल बैरागी बाइक क्रमांक एमपी 33 एमपी6752 से घर से बैराड़ जा रहा था। बेटा ककरई रोड मेवा सेठ के कुएं के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 33 जेडसी4660 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में विशाल उछलकर कार के शीशे पर जा गिरा। हादसे में मुंह से खून बहने लगा और शरीर में भी चोटें आईं हैं। बेटे ने अपने दोस्त छोटू यादव निवासी सहराम हाल बैराड़ को कॉल लगाया। छोटू 5 मिनिट में मौके पर पहुंचा और विशाल को बैराड़ अस्पताल भर्ती कराया।

इसके बाद विशाल को शिवपुरी रेफर कर दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)