सागर शर्मा शिवपुरी; खबर शिवपुरी जिले की कोलारस से आ रही है जहां दशहरा मिलन समारोह कोलारस मैं आयोजित किया जाएगा क्षत्रिय एकता महासभा ट्रस्ट कोलारस द्वारा 5 अक्टूबर रविवार को दशहरा मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला कोलारस में दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा। ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि दशहरा मिलन एवं प्रतिभा सम्मान आयोजन आकर्षक एवं प्रोत्साहित करने वाला हो।
आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और बाहर से आने वाले महानुभव विशिष्ट अतिथियों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की जावेगी।
यह आयोजन केवल धार्मिक ही नहीं है बल्कि समाज में एकजुटता , मेल मिलाप एवं रघुवंशी,राजपूत,दांगी,एवं जाट समाज के इस वर्ष 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक पाने वाले बालक बालिकाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने का आयोजन है
चारों समाजों के जिला अध्यक्षों ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्षों एवं युवा कार्यकारी अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रण भेजे जा चुके है ।
सभी समाज बंधु बच्चे बुजुर्ग माता बहने सपरिवार पधार कर दशहरा मिलन समारोह को सफल बनाने का कष्ट करें ।
निवेदक क्षत्रिय एकता महासभा ट्रस्ट कोलारस जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश)