आरजीपीवी इंजीनियरिंग कॉलेज, शिवपुरी में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी घोषित

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) इंजीनियरिंग कॉलेज शिवपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। 
इस अवसर पर आयुष दुबे को अध्यक्ष तथा अभय सिंह जादौन को मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रांत कार्य समिति सदस्य ऋषभ रघुवंशी का विशेष प्रवास रहा।नवीन कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।अध्यक्ष आयुष दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों को जोड़ने, उनकी समस्याओं को सुलझाने का कार्य करती है। परिषद छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करती है और राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत बनाती है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)