लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मोहल्लेवासियों ने तुरंत इस घटना की सूचना कोलारस पुलिस को दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई बाहरी व्यक्ति नहीं है।
पहले भी जादू-टोना करने के आरोप लगते रहे हैं वार्डवासियों के अनुसार, यह उनके वार्ड का ही एक निवासी हो सकता है। इस व्यक्ति पर पहले भी जादू-टोना करने के आरोप लगते रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह व्यक्ति इसी स्थान पर तीसरी बार तांत्रिक क्रिया करते हुए देखा गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।