दशहरे से पहले शिवपुरी के कोलारस में मुर्गों की चोरीः बदमाशों ने मीट मार्केट को बनाया निशाना; दुकानदारों चिंतित, पुलिस जांच में जुटी

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के कोलारस में दशहरे के त्योहार से पहले शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में चोरी की घटनाएं हो रही है। सोमवार देर रात कोलारस के जगतपुर चौराहा स्थित मीट मार्केट में अज्ञात चोरों ने मुर्गे बेचने वाली दुकान को निशाना बनाया।

दुकानदार आशिफ शाह ने बताया कि रात में उन्होंने मुर्गों से भरे पिंजरे को स्टॉल के अंदर बंद कर ताला लगाकर रख दिया था। सुबह पड़ोसी दुकानदार ने चोरी की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो दुकान से 7 मुर्गे और गल्ले में रखे लगभग ढाई हजार रुपए गायब थे।

चोरों ने स्टॉल का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने मीट मार्केट की अन्य दुकानों के ताले भी तोड़े, लेकिन वहां चोरी नहीं हो सकी। आशिफ शाह ने कहा कि इससे पहले भी उनकी दुकान पर चोरी हो चुकी है।

स्थानीय लोग त्योहार के समय इस तरह की घटनाओं से बाजार में असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुटी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)