थीम रोड और सर्कुलर रोड का चौड़ीकरण होगा
सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात सुगमता और आधुनिकता को ध्यान में रखते हुए थीम रोड और सर्कुलर रोड के चौड़ीकरण का काम तय समय में पूरा किया जाए। यह परियोजनाएं शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
जलाशयों के संरक्षण और सौंदर्याकरण पर जोर
बैठक में जादव सागर, भुजरिया, मनीयर और पुराना मनीयर तालाब सहित अन्य प्रमुख जलाशयों के संरक्षण और सौंदर्याकरण पर जोर दिया गया। इससे न केवल जल संरक्षण होगा, बल्कि शिवपुरी का प्राकृतिक सौंदर्य भी निखरेगा। साथ ही नए पार्क बनाए जाएंगे और पुराने पार्कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
नए सुविधा स्थल विकसित होंगे
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए हॉकर जोन और ऑटो स्टैंड के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित किए जाएंगे। एमएम अस्पताल चौराहा, ग्वालियर बायपास, गुना चौराहा, नीलगर चौराहा, रोटरी क्लब चौराहा और माधव चौराहा सहित कई मुख्य मार्गों पर चौड़ीकरण और सुधार कार्य होंगे। शहर के प्रवेश द्वार के निर्माण का भी पुनरावलोकन किया गया।
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों पर बल
केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं ताकि जनता को जल्द लाभ मिल सके।