शादी के बाद परंपरा के अनुसार दंपती को गांव में देवता पूजना होता है, लेकिन मायके वालों की ओर से लगातार धमकियां मिलने के कारण वे गांव नहीं जा पा रहे हैं।
चाहना का कहना है कि देवता न पूज पाने की वजह से उनके दांपत्य जीवन में भी परेशानियां बढ़ रही हैं। रिश्तेदारों और ग्रामीणों से भी उन्हें यही सलाह मिली है कि देवता पूजना जरूरी है, लेकिन मायके वालों की धमकी के चलते वे यह रस्म पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
हाल ही में जब वे गांव लौटे तो मायके वालों ने जान से मारने की धमकी दी।
वर्तमान में चाहना और उसका पति इंदौर में रह रहे हैं। चाहना ने बताया कि मायके वाले न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके ससुराल पक्ष को भी परेशान कर रहे हैं। अगर उसे, उसके पति या ससुराल वालों को किसी तरह का नुकसान होता है तो इसके लिए गजराज सिंह, प्रतिपाल लोधी, अभिषेक लोधी सभी निवासी ग्राम वरोदी और शारदा लोधी, निवासी करैरा जिम्मेदार होंगे।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उसे, उसके पति और ससुराल पक्ष को सुरक्षा प्रदान की जाए और नामजद आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।