वन विभाग की कार्रवाई: जंगल में अवैध जुताई करते ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के कोलारस वन क्षेत्र में सोमवार को वन विभाग ने कार्रवाई की। सरजापुर बीट के कक्ष क्रमांक 1175 में गश्त के दौरान विभाग की टीम को एक ट्रैक्टर जंगल की जमीन पर जुताई करता मिला।

जैसे ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे, ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। वन विभाग ने ट्रैक्टर को जब्त कर वन रेंज कार्यालय में खड़ा करा दिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले में वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जंगल की जमीन पर कर रहे थे खेती

वन विभाग की प्राथमिक जांच से पता चला कि जंगल की जमीन पर खेती की कोशिश की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि जंगल और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

विभाग ने साफ कहा है कि जंगल की जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा या अवैध काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए निगरानी और कड़ी की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)