बैराड़ में 15 ट्रॉली अवैध रेत जब्तः माइनिंग विभाग ने पांच स्थानों पर की छापेमारी

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में बैराड़ नगर में रविवार को माइनिंग विभाग ने अवैध रेत भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग की टीम ने पांच स्थानों पर छापेमारी कर लगभग 15 ट्रॉली चंबल की रेत जब्त की। जब्त की गई रेत को नगर परिषद कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है।

यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास के नेतृत्व में की गई। टीम में सिपाही रवि नायर, शिशुपाल सिंह वैश और वाहन चालक अरविंद अग्निहोत्री शामिल थे।

टीम ने अवैध रूप से जमा रेत के भंडारों की जांच की। मौके पर पाए गए भंडारणकर्ता कल्लन खान, राजोरिया, राठौर और गोविंद कुशवाह के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई है। छापेमारी के दौरान कई भंडारणकर्ता अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। विभाग ने कहा कि इन फरार भंडारणकर्ताओं के खिलाफ भी जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)